छोड़कर सामग्री पर जाएँ

टीवी टावर मेन रोड में चाकू लेकर लोगों को डरा रहा था.. पुलिस ने भेजा जेल

रायगढ़। चक्रधर नगर पुलिस ने एक युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दरअसल मंगलवार दोपहर चक्रधरनगर टीआई प्रशांत राव आहेर को मुखबिर ने सूचना दिया कि टीवी टवर हनुमान मंदिर के पहले मेन रोड पर एक युवक हाथ में धारदार हथियार को लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। टीआई ने तत्काल थाने से स्टाफ तस्दीकी कर कार्रवाई के लिये भेजा।

scaring people with knife in main road .. police sent to jail

चक्रधरनगर पुलिस की टीम ने मौके पर आरोपी राहुल सिंह राजपूत पिता चन्द्रमा सिंह राजपूत उम्र 35 वर्ष साकिन दुर्गा मंदिर टीवी टवर रोड़ चक्रधरनगर को एक धारधार चाकू के साथ हिरासत में लेकर थाना लायी । आरोपी के कृत्य पर थाना चक्रधरनगर में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड बाद जेल भेजा गया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू एवं पेट्रोलिंग स्टाफ शामिल थे.

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026