छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पत्रकार से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास में आरोपियों को भेजा रिमांड पर

12 जून, रायगढ़। पत्रकार सत्यजीत घोष पर जानलेवा हमले के मामले में आज कोतवाली पुलिस ने दो लड़को को हिरासत में लेकर अभी रक्षा में जेल भेज दिया है।

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने प्रेस रीलीज जारी कर बताया कि दिनांक 10.06.2024 की रात्रि थाना प्रभारी कोतवाली को मोबाइल पर गुजराती पारा में लड़ाई झगड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई। थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग को मौके पर रवाना कर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। मारपीट से आहत हुये सत्यजीत घोष (45 साल) निवासी गुजराती पारा रायगढ़ को उनके परिजनों द्वारा ईलाज हेतु अशर्फीदेवी महिला चिकित्सालय ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आहत को जिला अस्पताल (केजीएच) में भर्ती कराया गया।

अस्पताल तहर्रीर जांच पर आहत ने बताया कि दिनांक 10.06.2024 की रात्रि करीब 10.30 बजे मुख्य डाक घर के पीछे दो अज्ञात युवक गाली गलौच करते हुए लोहे की राडनुमा वस्तु से सिर के पीछे मारकर चोंट पहुंचाये हैं, आहत के बयान, मुलाहिजा रिपोर्ट पर अज्ञात दो व्यक्तियों के विरूद्ध दिनांक 11.06.2024 को थाना कोतवाली में अप.क्र. 353/2024 धारा 294, 307, 34 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक द्वारा आहत, गवाह द्वारा आरोपियों के बताये हुलिए, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कर मुखबीरों से जानकारी ली गई और आरोपियों का धरपकड़ किया गया। शीघ्र ही दो संदेही – विनायक सिंह निवासी बैकुंठपुर मिर्चागली कोतरारोड़ एवं योगेश चौहान उर्फ सानू निवासी बावलीकुंआ के पास कोतरारोड़ को हिरासत में लिया गया।

जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर मौक़े पर वाद विवाद होने से दोनों मिलकर मारपीट करना स्वीकार कर योगेश चौहान उर्फ सानू द्वारा लोहे के राॅड से आहत के सिर के पीछे मारकर चोट पहुंचाना, बताये हैं। आरोपियों का आहत से पहचान कार्यवाही कराकर आरोपियों को आज गिरफ्तर कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026