छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्रॉपर्टी के लिए दो भाइयों ने अपने ही नाना को काट डाला कुल्हाड़ी से! खरसिया पुलिस ने किया गिरफ्तार..

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के थाना खरसिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सोण्डका में मकान विवाद को लेकर 62 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 62 वर्षीय बुजुर्गों को हत्या करने वाले उसके दो सगे नाती है। दोनों आरोपियों को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

आरोपियों पर घटना के एक दिन पूर्व मृतक की बहू द्वारा थाना खरसिया में 25 दिसंबर को उनके घर घुसकर आरोपियों द्वारा मारपीट,  तोड़फोड़ का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। हत्या की सूचना पर तत्काल खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया । एक आरोपी घटना के बाद से फरार था। जिसकी गिरफ्तारी के लिये रात भर पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही थी,आज सुबह उसे भी गिरफ्तार किया गया ।

जानकारी के मुताबिक ग्राम सोण्डका निवासी गेंदलाल डनसेना (62 साल) का गांव में पुस्तैनी जमीन, मकान है। जो पिछले 15-20 वर्षों से खरसिया में अपने परिवार सहित रहता है, गांव के घर, जमीन को उसका छोटा भाई राधे लाल डनसेना देखरेख करता है।

बताया जा रहा है की काफी पहले गेंदलाल डनसेना की बहन ननकी बाई डनसेना ने अपने पति को छोड़कर मायके आने पर मृतक गेंदलाल ने उसे अपने घर का एक कमरा रहने दिया। जहां ननकी बाई अपने दोनों नाती ओमप्रकाश डनसेना (24 साल) और कार्तिक डनेसना (19 साल) के साथ रहती थी । ननकी बाई को प्रधानमंत्री आवास का करीब डेढ लाख रूपये मिला था जिससे वह वहीं मकान बना रही थी ।

जानकारी के मुताबिक 25 दिसंबर को ओमप्रकाश डनसेना और कार्तिक डनेसना ने मिलकर मृतक का भाई राधेलाल डनसेना के घर घुसकर झगड़ा विवाद कर राधेलाल की पत्नी जगदम्बा डनसेना के साथ मारपीट कर घर में तोड़फोड़ किये थे। उसी दिन घटना की रिपोर्ट जगदम्बा डनसेना ने थाना खरसिया में दर्ज करायी। रिपोर्ट पर आरोपी ओमप्रकाश डनसेना और कार्तिक डनेसना के विरूद्ध धारा 294, 506, 323, 452, 427, 34 आईपीस का अपराध पंजीबद्ध कर थाना खरसिया से उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम हमराह स्टाफ के साथ ग्राम सोण्डका आरोपियों की पतासाजी के लिये पहुंचे । वहां से दोनों फरार थे।

जानकारी अनुसार दिनांक 26.12.2022 को घरेलू विवाद को लेकर ये पारिवारिक बैठक किए। मृतक गेंदलाल को गांव सोण्डका बुलाया गया। मृतक गेंदलाल अपनी पत्नी, बेटे और अन्य रिस्तेदारों के साथ गांव सोण्डका पहुंचा, जहां मकान जमीन विवाद को लेकर घर के लोग आपस में बातचीत हो रहे थे। तभी दोनों आरोपी ओमप्रकाश डनसेना और कार्तिक डनेसना घर पहुंचे। और अपने वृद्ध नाना गेंदलाल को गाली गलौच कर हत्या की नियत से फावड़ा, डंडा लेकर मारपीट के लिये दौड़ाये ।

जानकारी के मुताबिक मृतक गेंदलाल अपनी जान बचाने के लिए कमरे के अंदर छिप गया। आरोपियों ने बंद दरवाजे को गैस सिलेंडर से तोड़ने लगे। और फिर दोनों कमरे अंदर घुसकर लोहे की टंगिया से गेंदलाल की हत्या कर दिये। सूचना पर तत्काल खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची । मौके पर एक आरोपी कार्तिक डनसेना को हिरासत में लिया गया ।

जानकारी के अनुसार मृतक गेंदलाल के बेटे छत्रपाल डनसेना के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध  IPC की धारा 302, 34 आईपीसी दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा थाना खरसिया एवं चौकी खरसिया स्टाफ को आरोपियों की पतासाजी का निर्देश दिया गया । एसपी अभिषेक मीना, एडिशनल एसपी संजय महादेवा तथा एसडीओपी खरसिया निमिषा पाण्डेय के दिशा निर्देशन पर रातभर फरार आरोपी ओमप्रकाश डनसेना की पतासाजी की गई, सुबह मुखबिर द्वारा आरोपी को नावापारा रोड़ पर देखे जाने की सूचना पर आरोपी को तत्काल पुलिस टीम हिरासत में लेकर थाना गई। आरोपी का रातभर खेत में छिपा होना और मकान विवाद को लेकर नाना गेंदलाल की हत्या करना कबूल किया है ।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ओम प्रकाश डनसेना उर्फ गोलू पिता तेरस डनसेना 24 साल,  आरोपी कार्तिक डनसेना पिता तेरस डनसेना उम्र 19 साल दोनों पर घटना में प्रयुक्त टंगिया, डंडा, फावड़ा, गैस सिलेंडर  तथा आरोपियों के घटना समय पहने कपड़े  जप्त कर आरोपियों को के विरूद्ध  अप.क्र. 681/2022 एवं 684/2022 में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026