छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रविवार को रायगढ़ में मिली दो अलग-अलग जगहों मे दो लाशें! एक पानी मे तो दूसरी जली हुई..? हत्या या हादसा..?? इन्वेस्टिगेशन जारी..

रायगढ़ जिले में शहरी क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की सुबह दो अलग-अलग जगह पर लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इनमे एक व्यक्ति की लाश किरोड़ीमल नगर पंचायत तलाब में पाई गई है, तो वही दूसरे व्यक्ति की लाश जली हुई अवस्था में सोनमुड़ा तालाब के पास अधजली हालात में मिली है। अलग-अलग थानों की पुलिस दोनों मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

पहला मामला जूट मिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनू मुड़ा का है। यहां सोनमुड़ा तालाब के पास अधजलि हालत में एक लाश मिली है। मृतक का नाम मोहल्ले का ही रहने वाला जितेश चौहान बताया जा रहा है। अभी तक रात भर से घर नहीं आया था। सुबह उसका लड़का उसे खोजने के लिए निकला। तब उसकी लाश सोनुमुडा तालाब के पास दिखाई दी गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

स्थानीय सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक जमीन को लेकर अपने दो भाइयों के साथ विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों ने रात को तीनों भाइयों को एक साथ देखा था। घटना के बाद से दोनों भाई का कोई पता नहीं है। मृतक ट्रेलर का काम करता था और शराब पीने का आदी था। मृतक अपने हिस्से की जमीन बेच चुका था और प्रॉपर्टी के लिए अपनी मां से शराब पीकर झगड़ा करता था। इसी बात को लेकर भाइयों में आपस में अक्सर विवाद होता था। जूटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पंचनामा की कार्यवाही जारी है। पोस्टमार्टम और बाकी दो भाइयों के मिलने के बाद मामले से पर्दा उठने की उम्मीद है।

वहीं दूसरी घटना तलाब में एक व्यक्ति की लाश मिली है। लाश किरोड़ीमल नगर पंचायत तालाब में मिली है। लाश मिलने से काफी सनसनी मची गयी थी। इस मामले में कोतरा रोड थाना को सूचित किया गया। पंचनामा की कार्यवाही की गई। मृतक की पहचान पड़ोसी जिले जांजगीर चांपा के नैला निवासी दिनेश अग्रवाल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की जानकारी के अनुसार मृतक तालाब में नहाने के लिए गया था। प्रथम दृष्टया मामला डूबने से हुई मौत लग रहा है। पुलिस मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026