छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दो नकाबपोशों ने 31 लाख की लूट को दिया अंजाम! उड़ीसा की तरफ भागे! चक्रधर नगर क्षेत्र की घटना.. देखें वीडियो

रायगढ़। पिछले दिनों रायगढ़ चक्रधर नगर क्षेत्र में लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। दुकान बंद कर घर जा रहे सर्राफा व्यापारी से 31 लाख रुपए के गहनों की लूट को दो नकाबपोशों ने अंजाम दिया। घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं। हालांकि पुलिस अपने हर स्तर पर प्रयास कर रही है और दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस इस फुटेज और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर पुलिस को पता चला है कि उक्त नकाबपोश लुटेरे जमुना ईन चौक के पास बायीं ओर के रास्ते से पड़ोसी राज्य उड़ीसा भागे हैं।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया निवासी नटवर अग्रवाल पिछले छह साल से चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के सरलाविला में रहकर चक्रधरनगर चौक में ओम ज्वेलर्स के नाम से दुकान संचालित करते हैं।

मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे वे एक बैग में रुपए और दूसरे बैग में सोने-चांदी के करीब 31 लाख 50 हजार रुपए के ज्वेलरी रख कर दुकान के बाहर महिला कर्मचारी के हाथ में पकड़ाकर दुकान को बंद करा रहे थे। इस समय एक बाइक में दो नकाबपोश युवक आए और सोने-चांदी के जेवरात से भरे बैग को लूटकर भाग गए।

(वीडियो: लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।)

सर्राफा व्यापारी ने घटना की जानकारी तत्काल चक्रधरनगर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। वहीं पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू की।

दिव्यांग पटेल, एसपी, रायगढ़ का कहना है कि “पुलिस ने लूट की इस घटना को चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। पुलिस वारदात की कई एंगलों से जांच कर रही है। बद‌माशों की पतासाजी के लिए पुलिस की अलग-अलग 4 टीमों का गठन किया गया है। वारदात के पीछे किसी लोकल नेटवर्क के होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस पूरी संजीदगी से इस गुत्थी को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026