छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शहर में दो मोबाइल चोर पकड़ाए! शराब दुकान के बाहर नशे में धुत्त शराबियों को बनाते थे अपना शिकार..

रायगढ़। रायगढ़ की जूटमिल पुलिस को दो शातिर मोबाइल चोरों को पकड़ने में सफलता मिली है। दोनों शराब दुकान में आए ज्यादातर उन लोगों को अपना निशाना बनाते थे, जो शराब पीकर धुत हो जाते थे।

दोनो मिलकर पिछले कुछ महीनो से चक्रधरनगर, जूटमिल तथा बीड़पारा शराब भट्टी के पास चोरी कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने नये-पुराने 13 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल बरामद कर जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों को चोरी के अपराध में पुलिस ने रिमांड पर भेजा है।

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि 21 जुलाई को जुटमिल थाना में सावित्री नगर शराब दुकान के पास से चोरी की रिपोर्ट लिखाई गई। पुलिस ने इस मामले के जब इन्वेस्टिगेशन की, तब पता चला कि इस जगह पर और भी कई लोगों के मोबाइल चोरी हुए हैं।

मोबाइल बेचने की फिराक में था

थाना प्रभारी द्वारा अपने स्टाफ और मुखबीरों को क्षेत्र के बदमाशों पर निगाह रखने कहा गया था कि 22 जुलाई की सुबह मुखबीर द्वारा सूचना दिया कि ट्रांसपोर्ट नगर के पास निगरानी बदमाश मार्शल यादव कुछ व्यक्तियों को सस्ते दाम में सेकंड हैंड मोबाइल बेचने चर्चा किया है।

सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग स्टाफ के साथ अतिरिक्त बल तस्दीकी के लिए ट्रांसपोर्ट नगर रवाना किया । जहां पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही मार्शल यादव को हिरासत में ली जिसके पास 06 नग मोबाइल मिला।

अपने पार्टनर का नाम बताया

मार्शल यादव से मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथी दिलीप दास निवासी टुरकुमुड़ा जूटमिल के साथ मिलकर पिछले कुछ महीनो से चक्रधरनगर, जूटमिल तथा बीड़पारा शराब भट्टी के पास चोरी करना बताया।

तत्काल पुलिस टीम द्वारा एक अन्य आरोपी दिलीप दास की पतासाजी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। जिसके कब्जे से 01 की-पैड और 01 बंद कुल 07 नग मोबाइल  जप्त किया गया।

नशे में धुत्त शराबी थे निशाना

आरोपियों ने अपने मेमोरेंडम बयान में बताये कि वे शराब भट्ठी के पास नशे में धुत्त शराबियों का मौका देखकर मोबाइल चुरा लेते थे । आरोपियों के कब्जे से कुल 13 नग मोबाइल कीमत बरामद कर जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों को चोरी के उपरोक्त अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी मार्शल यादव जूटमिल क्षेत्र का निगरानी बदमाश है, आरोपी को पूर्व में जूटमिल, कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस द्वारा नारकोटिक्स, मारपीट, चोरी, लूट, हत्या का प्रयास जैसे संगीन मामलों में चालान की है और समय-समय पर आरोपी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

(1) मार्शल यादव पिता धनसिंह यादव उम्र 22 साल मिट्ठूमुड़ा राजीव गांधी नगर दर्री तालाब थाना जूटमिल जिला रायगढ़
(2) दिलीप दास महंत पिता सुखलाल महंत उम्र 23 साल निवासी कलमी थाना अमाभौना जिला बरगढ़ उड़ीसा हाल मुकाम टुरकुमुडा स्कूल के पास थाना जूटमिल जिला रायगढ़

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026