छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रेलवे स्टेशन के पास गांजा बेचने फ़िराक़ में घूम रहे थे दो लोग! कोतवाली पुलिस की पड़ी रेड! 14 किलो गांजा पकड़ाया

रायगढ़। रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहे दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है. आरोपियों के कब्जे से करीब 15 किलो गांजा और दो मोबाइल जप्त किया है.थाना कोतवाली में आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गयी है.

इस बारे में पुलिस ने बताया कि कल 11 अप्रैल को गस्त दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति रेलवे स्टेशन पार्सल ऑफिस के सामने माल धक्का रोड पर प्लास्टिक थैला में गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं। सूचना से थाना प्रभारी तत्काल सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव एवं थाना स्टाफ के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां आरपीएफ स्टाफ के साथ संदिग्धों को पता तलाश किया गया और मुखबिर के बताए हुलिया अनुसार दो व्यक्ति को माल धक्का रोड़ पर हिरासत में लिया गया.

इस बारे में पुलिस ने बताया कि

जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम हाकम सिंह लोधी और खुमान सिंह लोधी दोनों निवासी दमोह (मध्य प्रदेश) के रहने वाले बताए। दोनों की तलाशी ली गयी. जिनके पास से 07 और 12 प्लास्टिक पन्नी में भरा मादक पदार्थ गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उड़ीसा से गांजा लेकर आना बताए।

जप्त गांजा का विधिवत तौल कराने पर 14 किलो 738 ग्राम गांजा कीमत करीब 1,71,000 रूपये पाया गया आरोपियों से 02 मोबाइल की भी जप्ती की गई है । आरोपियों के कृत्य पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 227/2024 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी–
(1) हाकम सिंह लोधी पिता भगवान सिंह लोधी उम्र 42 साल
(2) खुमान सिंह लोधी पिता नन्नू सिंह लोधी उम्र 28 साल दोनों निवासी बिलाई थाना हिंडोरिया जिला दमोह

जप्त मशरूका – (i) कुल 14 किलो 738 ग्राम गांजा कीमत करीब 1,71,000 रूपये ।
(ii) 2 मोबाइल (एक आईटेल और एक रेडमी) कीमती 15 हजार रूपये ।
जुमला- 1,86,000 रूपये ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026