छोड़कर सामग्री पर जाएँ

200 रुपये ज्यादा मजदूरी के चक्कर में गंवाई जान: कुलगाम आतंकी हमले में सारंगढ़ और सक्ति के दो बेटों की मौत! जम्मू कश्मीर में ही होगा अंतिम संस्कार..

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो बेटों ने अपनी जान गंवा दी। अपने परिवार का पेट पालने और थोड़ी बेहतर कमाई की उम्मीद में गांव से दूर गए भूपेंद्र भईना और दीपक रात्रे को आतंकियों ने बेहद करीब से गोली मार दी।

मृतक भूपेंद्र भईना सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के चुइया गांव के रहने वाले थे। वह पिछले 4-5 महीनों से कश्मीर में मजदूरी कर रहे थे। आतंकियों की गोली से गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र ने शनिवार सुबह श्रीनगर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे पत्नी और तीन साल के मासूम बच्चे को छोड़ गए हैं।

भूपेंद्र के भाई अनुराग ने दर्द बयां करते हुए बताया कि उनके पास इतने पैसे और साधन नहीं हैं कि वे शव लाने कश्मीर जा सकें। माता-पिता की तबीयत भी ठीक नहीं है। इस वजह से भूपेंद्र का अंतिम संस्कार जम्मू-कश्मीर में ही अधिकारियों की मौजूदगी में किया जाएगा।

वहीं हमले में मौके पर ही दम तोड़ने वाले 24 वर्षीय दीपक रात्रे सक्ती जिले के बुंदेली गांव के निवासी थे। दीपक अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। वे अपनी पत्नी के साथ करीब आठ महीने पहले ईंट-भट्ठे पर काम करने गए थे और अपने 4 साल के बच्चे को गांव में ही छोड़ गए थे।

दीपक के परिजनों के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर मिलने वाली मजदूरी की तुलना में बाहर केवल 150 से 250 रुपये ही ज्यादा मिलते हैं। इसी थोड़ी सी एक्स्ट्रा कमाई के लिए वे बाहर गए थे। दीपक के पिता का बचपन में ही निधन हो गया था और उनका छोटा भाई दिव्यांग है, जिससे अब परिवार के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख जताया है। सीएम ने इस आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रभावित परिवारों को हर संभव आर्थिक और सामाजिक मदद दी जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026