छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ओड़िशा से गांजा तस्करी का भंडाफोड़: जूटमिल पुलिस ने दो आरोपितों को दबोचा, डेढ़ किलो गांजा और बाइक जब्त

रायगढ़, 26 अगस्त।  रायगढ़ पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। जूटमिल थाना पुलिस ने ओड़िशा से गांजा लेकर आ रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डेढ़ किलो गांजा, एक बाइक और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। वहीं इस मामले का मास्टरमाइंड सुलेमान लकड़ा उर्फ जुले फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

कैसे पकड़े गए आरोपी

25 अगस्त की शाम थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल से दो युवक ओड़िशा से गांजा लेकर रायगढ़ की ओर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने गढ़उमरिया मेन रोड स्थित चंद्रशेखर साव भोजनालय के सामने घेराबंदी की। इसी दौरान संदेहास्पद बाइक को रोका गया और तलाशी में पीछे बैठे युवक के पास प्लास्टिक पन्नी में गांजा का पैकेट मिला।

आरोपी और उनका नेटवर्क

पकड़े गए युवकों ने अपना नाम दिलीप सिंह राजपूत (33 वर्ष), निवासी बाझीनपाली और एक विधि से संघर्षरत बालक बताया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे छातामुड़ा, संत विनोबा नगर निवासी सुलेमान लकड़ा उर्फ जुले के कहने पर गांजा लेकर आ रहे थे। इसका नेटवर्क रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में गांजा सप्लाई करने का था।

गौरतलब है कि दिलीप सिंह राजपूत और सुलेमान लकड़ा पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं और वर्तमान में जमानत पर बाहर हैं।

जब्ती और कार्रवाई

आरोपियों के मेमोरेंडम पर पुलिस ने जब्त किया –

1 किलो 558 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 15 हजार रुपये)

होंडा साइन मोटरसाइकिल (CG-13-AM-7231, कीमत 30 हजार रुपये)

एक वीवो मोबाइल और एक रियलमी नारजो मोबाइल

गिरफ्तार आरोपियों को सक्षम न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है, वहीं फरार आरोपी सुलेमान लकड़ा की तलाश जारी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026