छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तीन दिन बाद कांग्रेस का एक सिंबल कैसे बन गया अशोक चक्र..? क्यों है सबके निशाने पर उमेश पटेल..??

रायगढ़। रायगढ़ में इन दिनों नेता जमीन पर कम और सोशल मीडिया में ज्यादा एक्टिव नजर आते हैं। दोनों पार्टियों देखा जाए तो भाजपा की ट्रोल आर्मी ज्यादा सक्सेस दिखाई देती है। इस बार भाजपा की ट्रोल आर्मी के निशाने पर खरसिया विधायक उमेश पटेल है। दरअसल 16 सितंबर को ‘वोट चोर गद्दी छोड़ नारे’ के साथ छत्तीसगढ़ में वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत रायगढ़ जिले से हुई। किसी को उम्मीद नहीं थी कि हजारों की संख्या में कांग्रेसी सड़क पर उतर आएंगे,  और यह रायगढ़ जिले की ऐतिहासिक रैली साबित होगी।

इसे देखकर भाजपा की ट्रोल आर्मी भारी दबाव में थी। 16 तारीख बीत गई.. 17 तारीख भी बीत गई! फिर 18 तारीख की सुबह-सुबह.. तीन दिनों की काफी खोज पड़ताल के बाद उन्हें एक ऐसी बात मिली, जिसका बतंगड़ बनाया जा सकता था। इसे ही पॉलीटिकल स्टंट या राजनीतिक पैंतरा कहा जाता है। इस बार भाजपा के निशाने पर थे खरसिया विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल। कांग्रेस की इस ऐतिहासिक रैली का जिम्मा भी, उन पर था.. रैली भीसफल रही! तो ऐसे में निशाने पर भी वही थे। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस में नेतृत्व के लिए अंदरूनी कलह जोर मार रहा है। इसमें भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस के भी कुछ नेता भी लगे थे, और बाद में मामले को तूल देने के लिए उन्होंने माहौल भी बनाया।

दरअसल कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा में एक सिंबल का यूस किया गया है। जिसे रायगढ़ भाजपा वाले अशोक चक्र की संज्ञा दे रहे हैं। देखा जाए तो वही 30 – 40 आदमी, तीन प्रकार की कैप्शन और एक तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल करने लगे। जिसमें उमेश पटेल गाड़ी के बोनट पर बैठे थे, बोनट पर वोटर अधिकार यात्रा का पोस्टर लगा हुआ था। बोनट पर वह पैर मोड कर बैठे थे, इसलिए उनका पर कांग्रेस के वोटर अधिकार यात्रा के सिंबल के ऊपर दिखा। भाजपा की ट्रोल आर्मी ने इस सिंबल को अशोक चक्र समझा और फिर उनपर राष्ट्रीय चिन्ह के अपमान का आरोप लगाया और भाजयुमों तो इस पर उमेश पटेल के खिलाफ कोतवाली पुलिस से देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने का आग्रह तक किया हैं।

कांग्रेस के सोशल मीडिया आर्मी भी मौके पर पहुंचकर कमेंट करना शुरू कर दिया। क्योंकि 3 दिन बाद किसी के गले नहीं उतर रही थी कि कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा का सिंबल को बीजेपी मीडिया आर्मी इस तरह हाईजैक कर लेगी। कई कई तरह के तर्क दिए जाने लगे जैसे अशोक चक्र के कलर में, उसकी शलाका… कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण  नगेन्द्र नेगी ने तो इस पर भाजपा पर भ्रम फैलाने को लेकर कानूनी कार्रवाई तक की बात कर दी।

सुबह से लेकर फेसबुक में पूरे जोर-जोर से उमेश पटेल की तस्वीर के साथ इस अशोक चक्र का अपमान बनाते हुए राष्ट्रीय अपमान बताने की पूरी कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया की दुनिया से बाहर निकल कर  भाजयुमो के कुछ पदाधिकारी इसे राष्ट्रीय अपमान बताते हुए उमेश पटेल के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। अब देखना यह है कि रायगढ़ पुलिस को भी कांग्रेस का यह वोटर अधिकार यात्रा का सिंबल अशोक चक्र दिखाई देता है या नहीं..! अगर ऐसा हुआ तो अगली बार से कांग्रेस के झंडे पर भी सवाल उठ जाएगा, क्योंकि कांग्रेस के झंडे में भी राष्ट्रीय ध्वज की तरह काफी सिमिलरिटी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026