छोड़कर सामग्री पर जाएँ

एम्स में नौकरी लगाने के नाम पर लड़कियों को लगाती थी चूना! चक्रधरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार!

  • स्टाफ नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला को चक्रधरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार!
  • आरोपिया को रायपुर में पकड़ी पुलिस, आरोपिया के दो बैंक अकाउंट किये सीज.
  • आरोपी महिला पहले भी ठगी के मामले में जा चुकी है जेल.

रायगढ़। रायगढ़ की पांच महिलाओं को स्टाफ नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा रायपुर के अमलीडीह क्षेत्र में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है. जिसे आज धोखाधड़ी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

पुलिस ने इस बारे बताया कि धोखाधड़ी को लेकर पंजरीप्लांट में रहने वाली बीना पटेल द्वारा 9 अप्रैल को थाना चक्रधरनगर में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कर बताई कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में कलेक्टर दर पर स्टाफ नर्स का काम कर रही है। इसके परिचित महिला से इसकी मुलाकात शोभना दास निवासी रायपुर से परिचय हुआ। शोभना एम्स रायपुर में नौकरी करना बताकर इसकी नौकरी एम्स रायपुर में स्टाफ नर्स की नौकरी लगने की बात बोली और जिसके लिये डेढ़ लाख रुपए की मांग की।

बीना पटेल जनवरी 2024 में अपने खाते से ₹25,000 शोभना के खाते में ट्रांसफर की थी. बाद में बीना पटेल को पता चला कि शोभना दास ने जान परिचय के चंदारानी तिर्की, गुरमनिया बेक, अमिया तिर्की, महिमा पाव से नौकरी लगाने के नाम पर 4,53,000/ रूपये की ठगी की है और उन्हें रूपये वापस नहीं की है। तब यह शोभना से अपना पैसा वापस मांगी तो शोभना टालमटोल करने लगी।

09 अप्रैल को बीना पटेल द्वारा थाना चक्रधरनगर में कार्यवाही के लिये दिये जाने पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा आरोपिया पर अपराध क्रमांक 183/2024 धारा 420 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी द्वारा द्वारा संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया. जिनके मार्गदर्शन पर कल सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी के हमराह स्टाफ आरोपिया की पतासाजी/गिरफ्तारी के लिए रायपुर भेजा गया। चक्रधरनगर पुलिस की टीम आरोपिया के ससुराल खमतराई इलाके में दबिश दी, जहां आरोपिया नहीं मिली। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय सूत्रों से आरोपिया का पता लगाया गया और देर रात न्यू राजेन्द्रनगर थानाक्षेत्र के अमलीडीह से आरोपिया शोभना दास को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया।

पूछताछ में आरोपिया द्वारा बीना पटेल समेत रायगढ़ की 5 महिलाओं को स्टाफ नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करना स्वीकार की है। इसके पहले भी आरोपिया रायपुर की लड़कियों को स्टाफ नर्स की नौकरी का झांसा दी थी. जिसमें खमतराई पुलिस आरोपिया को चालान कर जेल भेजा गया था। आरोपिया ने ठगी के रकम को अपने खर्च और उधारी लेनदेन में चुकाना बताई है। चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपिया के दो बैंक अकाउंट को सीज किया गया तथा आरोपिया शोभना दास पति सुमित दास 38 साल अमलीडीह रायपुर को धोखाधड़ी की अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026