छोड़कर सामग्री पर जाएँ

@Video: बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को रायगढ़ एसपी और ट्रैफिक DSP ने सड़क पर कान पकड़वाकर दिलवायी शपथ ..

बिना हेलमेट चल रहे बाइक चालकों को एसपी ने फटकारा, बोले: “पहली बार छोड़ रहे, अगली बार माफी नहीं मिलेगी”

रायगढ़ । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने लगातार जिला पुलिस यातायात जागरूकता कार्यक्रम एवं मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई कर नियमों का पालन करने की समझाइश दी जा रही है जिसके बावजूद दुपहिया वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं।

29 फरवरी को एसपी रायगढ़  दिव्यांग कुमार पटेल स्वयं ट्रैफिक डीएसपी रमेश चन्द्रा एवं यातायात पुलिस के साथ रायगढ़-पूंजीपथरा मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग में मौजूद रहे । इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे व्यक्तियों को रोका गया जिन्हें कतारबद्ध खड़े कर कान पकड़वाकर यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाया गया। 

ट्रैफिक डीएसपी रमेश चन्द्रा ने वाहन चालकों को फटकारा कि हेलमेट नहीं पहनना मानो फैशन बन गया हैं, आये दिन सड़क हादसों में मौत की वजह तेज गति और वाहन चालक का हेलमेट नहीं पहनना बड़ा कारण बनकर उभरा है। हाईवे पर बिना हेलमेट वाहन चलना जान जोखिम में डालने के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन है।

एसपी दिव्यांग पटेल ने वाहन चालकों को कहा गया कि पहली बार छोड़ा जा रहा है आगे पकड़े जाने पर माफी नहीं मिलेगी, एससी ने सभी को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देकर छोड़ा ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026