छोड़कर सामग्री पर जाएँ

@वीडियो: बाराती बस हुई भयानक हादसे का शिकार: एक युवक की मौत; एक महिला और एक युवक की हालत गम्भीर

रायगढ़। धरमजयगढ़ में एक युवक की शादी का मौहोल तब गम में तब्दील गया जब बाराती बस वापसी में भयनक सड़क हादसे का शिकार हो गयी. बारात बलरामपुर से धरमजयगढ़ वापस लौट रही थी. तभी पत्थलगांव थाना क्षेत्र के सुखरापारा में बस और ट्रक साइड से आपस रगड़ा गए. जिससे बस में सवार बाराती युवक का सिर धड़ से अलग हो गया है जबकि एक महिला और युवक का हाथ कट गया।

जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ तहसील से स्थानीय युवक की वैवाहिक कार्यक्रम में  बस क्रमांक सीजी 13 ए जे 2993 बारातियों को लेकर बलरामपुर गई थी। शादी के बाद बाराती बस वापस रात में लौट रही थी।

इस दरम्यान पत्थलगांव थाना क्षेत्र के सुखरापारा में उक्त बस का समाने से आ रही सुखरापारा में सामने से लापरवाही पूर्वक तेज गति से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 14 एम जी 9654 के चालक ने बस को एक साईड से रगड़ दिया।

हादसा इतना भयंकर था कि बस की सीट पर बैठे, नींद में गाफिल बारातियों को संभलने का मौका ही नही मिला। एकाएक हादसे से बस में सवार लोगो की नींद टूटी। उक्त घटना का वीडियो सड़क किनारे पेट्राल पंप के सीसीटीवी में भी आया है।

वीडियो: हादसे CCTV

बस के खिड़की के सीट पर बैठे संजय तिवारी पिता रूस कुमार निवासी बेहरापारा धरमजयगढ़ जब तक किसी तरह का संभलता तब तक उसका सिर ट्रक की चपेट में आ गया। जिसे सर और गले की हड्डी में गंभीर चोट आई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।

वही बाराती अश्विन तिवारी पिता सुनील 18 निवासी सिविल लाइन धर्मजयगढ़ का दाया हाथ और माधुरी यादव पिता जगत उम्र 17 का भी दायां हाथ भी ट्रक से रगड़ा गया।

घटना की सुचना मिलते ही मोके पर पुलिस ने पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के पत्थलगांव सिविल अस्पताल लाया। अस्पताल में इलाज के दौरान अश्विन तिवारी की मौत हो गई और बाकी से गम्भीर रूप से घायल दोनों मरीजो को अम्बिकापुर रेफर किया गया है.

बताया जा रहा है की दोनों घायल का हाथ टूटकर अलग हो जाने से दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026