छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Video: रायगढ़ में छाल खदान में CIF जवान और ग्रामीणों के बीच मारपीट! ग्रामीणों ने जवानों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छाल क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर गांव के ग्रामीणों ने त्रिपुरा राइफल्स के जवानों के साथ लाठी डंडे से मारपीट करने की जानकारी सामने आ रही है। इस मारपीट में कुछ ग्रामीण और कुछ जवान घायल हो गए हैं। घटना के बाद से पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर इस विवाद को सुलझाने के प्रयास में जुट गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छाल क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 2 बजे त्रिपुरा राइफल्स के द्वारा एसईसीएल बाईपास मार्ग से एंट्री कर रहे भारी वाहनों को रोका गया. जिस पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ त्रिपुरा राइफल्स के जवानों का विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते यह विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। गांव के ग्रामीण भी मौके पर भारी संख्या में पहुंचकर लाठी डंडे और पथराव करके त्रिपुरा राइफल के जवानों के साथ मारपीट की।

सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो के अनुसार गांव के ग्रामीण त्रिपुरा राइफल्स के जवानों को दौड़ा-दौडाकर लाठी डंडे से मारपीट कर रहे हैं साथ ही साथ गांव के कुछ युवा जवानों पर पथराव भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय ग्रामीणों ने छाल पुलिस को एसईसीएल प्रबंधन द्वारा बायपास मार्ग को बंद करवाने कई बार शिकायत करने के बावजूद इस ओर किसी प्रकार का ध्यान नही देने की वजह से आज गांव के ग्रामीणों को गुस्सा फुटा और इस तरह की घटना घटित हुई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही छाल पुलिस के अलावा खरसिया पुलिस मौके पर पहुंचकर उक्त विवाद को सुलझाने के प्रयास में जुट गई है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026