छोड़कर सामग्री पर जाएँ

@video: सतीगुडी चौक, दशरथ पान ठेला, भूतबंधन तालाब, रामभाठा संजय मैदान, जवाहरनगर, बापूनगर, लक्ष्मीपुर में अड्डेबाजी और शराबखोरी करे रहे बदमाशों को उठाकर थाने लायी रायगढ़ पुलिस!

  • अड्डेबाजी इलाकों में मिले युवकों पर प्रतिबंधक कार्यवाही और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों पर आबकारी एक्ट
  • बाइक पेट्रोलिंग ने अवैध बिक्री के लिए शराब ले जा रहे आरोपी से जब्त की 25 लीटर महुआ शराब

  रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर विजुअल पुलिसिंग को बढ़ावा देने शहर में रात्रि बाइक पेट्रोलिंग निकाला जा रहा है। इसी कड़ी में आज 4 फरवरी के रात्रि प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल, सीएसपी अभिनव उपाध्याय, डीएसपी ट्रैफिक रमेश चंद्रा, टीआई चक्रधरनगर प्रशांत राव आहेर के साथ साइबर सेल, थाना कोतवाली चक्रधरनगर, कोतरारोड़ थाने की पुलिस टीम द्वारा आज रात्रि शहर में नाइट बाइक पेट्रोलिंग कर बदमाशों के जमावड़े के स्थानों को चेक किया गया । रात्रि करीब 7:00 बजे एसपी ऑफिस में एकत्र पुलिस बल को प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल के द्वारा ब्रीफ कर उनके साथ स्वयं बाइक में रवाना हुए.

बाइक पेट्रोलिंग सतीगुडी चौक होते दशरथ पान ठेला, भूतबंधन तालाब, रामभाठा संजय मैदान, जवाहरनगर, बापूनगर, लक्ष्मीपुर में बदमाशों के जमावड़े स्थान को चेक किया गया। इस दौरान संदिग्ध मिले युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के लिए थाना कोतवाली लाया गया. वहीं किशोर उम्र के युवकों को पुलिस अधिकारियों ने कड़ी समझाइए दी गई , नाइट पेट्रोलिंग इन क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करते हुए केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड पहुंची।

बस स्टैण्ड पर मुसाफिरों एवं सामानों की सघन जांच की गई, यात्रियों से पूछताछ कर उनके परिचय पत्र जांच किया गया । बस स्टैण्ड से  चांदनी चौक होते इतवारी बाजार (साण्डे मार्केट) को चेक किया गया। जहां वाहन की आड़ में शराबखोरी कर रहे पांच व्यक्तियों को पकड़ा गया जिन पर थाना कोतवाली में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है.

वहीं जूटमिल क्षेत्र में बाइक पेट्रोलिंग दौरान पुलिस टीम ने अवैध बिक्री के लिए शराब ले जाते आरोपी तुलसी जाटवार निवासी कांशीराम चौक को 25 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया है, आरोपी पर थाना जूटमिल में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है.

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026