छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जिंदल कोल माइंस जनसुनवाई को फर्जी बताकर तमनार में 14 गांव के लोगों का तीसरे दिन भी धरना: औद्योगिक वाहनों की आवाजाही ठप, पहुंचे उमेश पटेल.. बोले, विधानसभा में उठेगा मुद्दा

रायगढ़: तमनार के गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक पर ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। जिंदल पावर लिमिटेड को आवंटित इस खदान की 8 दिसंबर को धौराभांठा में हुई जनसुनवाई को ग्रामीण ‘फर्जी और अवैध’ बता रहे हैं, जिसके विरोध में लिबरा के पास सीएचपी चौक पर शुक्रवार 12 दिसंबर से बेमियादी आर्थिक नाकेबंदी जारी है। आज रविवार को तीसरे दिन चल रहे धरने से औद्योगिक वाहनों की आवाजाही ठप है, जिससे 1.5 किमी लंबा जाम लग गया।

14 गांवों का एकजुट विरोध, पेसा एक्ट का हवाला

धौराभांठा, झिंकाबहाल, खुरूसलेंगा, समकेरा, लिबरा, बुडिया, बिजना, महलोई, आमगांव, टांगरघाट, झरना सहित 14 गांवों के हजारों ग्रामीण सड़क पर डटे हैं। वे आरोप लगाते हैं कि ग्राम सभा के विरोध पत्रों को नजरअंदाज कर गुप्त रूप से जनसुनवाई कराई गई, जिसमें सिर्फ कंपनी कर्मचारी और ठेकेदार शामिल थे। अनुसूचित क्षेत्र होने से पेसा एक्ट व पांचवीं अनुसूची के तहत ग्राम सभा की मंजूरी जरूरी थी, जो नहीं ली गई।

आंदोलन में शामिल हुईं विधायक विद्यावती सिदार

लैलूंगा विधायक विद्यावती कुंजबिहारी सिदार धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठीं और उनकी मांगों का समर्थन किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर को पत्र भेजकर जनसुनवाई को संविधान विरोधी बताया।
उनका कहना है कि यह क्षेत्र अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में आता है, जहां पेसा एक्ट और पाँचवीं अनुसूची के अनुसार ग्राम सभा की अनुमति के बिना जनसुनवाई कराना अवैध है। सिदार ने यह भी कहा कि गारे-पेलमा परियोजना में वन अधिकार कानून का पालन नहीं किया गया।

उमेश पटेल ने दिया समर्थन, कहा– विधानसभा में उठेगा

मुद्दापूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल भी शनिवार को धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर कहा कि उनकी मांगें न्यायोचित हैं और इस विषय को वे विधानसभा में भी उठाएंगे।

तीन सूत्रीय मांगें

ग्रामीणों ने अपने आंदोलन के दौरान तीन प्रमुख मांगें रखी हैं –

8 दिसंबर की जनसुनवाई को निरस्त करने का लिखित आदेश जारी किया जाए।

आंदोलन के दौरान ग्रामीणों पर दर्ज एफआईआर वापस ली जाए और निलंबित कर्मचारियों को बहाल किया जाए।

कथित फर्जी जनसुनवाई कराने वाले अधिकारियों और कंपनी प्रतिनिधियों पर एफआईआर दर्ज कर न्यायिक जांच कराई जाए।

फिलहाल धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण डटे हुए हैं। औद्योगिक वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, जिससे क्षेत्र का औद्योगिक परिवहन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जबकि ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक शासन उनकी मांगें मान नहीं लेता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। तमनार पहले से प्रदूषित क्षेत्र है, जहां 9 खदानें चल रही हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026