छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जंगल कटाई की अनुमति पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, महाजेंको और प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध

रायगढ़। महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी (महाजेंको) को जंगल काटने की अनुमति मिलने के बाद रायगढ़ जिले के दर्जनों गांवों में आक्रोश फैल गया है। शुक्रवार को गारे, खम्हरिया, मुड़ागांव, सराईटोला, पाता, ढोलनारा, बजरमुड़ा सहित कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीण सराईटोला में एकत्रित हुए और विशाल जनसभा आयोजित की। ग्रामीणों ने बिना ग्रामसभा की अनुमति के पेड़ों की कटाई करने पर कड़ी आपत्ति जताई और कंपनी एवं प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

सभा में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों जैसे डीडीसी रमेश बेहरा और बीडीसी कन्हाई राम पटेल ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली को एकतरफा करार दिया। वक्ताओं ने कहा कि जंगलों पर आदिवासी समुदाय की निर्भरता होती है और उनकी कटाई से न केवल जीवन यापन प्रभावित होगा, बल्कि क्षेत्र के पर्यावरण को भी अपूरणीय क्षति पहुंचेगी।

ग्रामीण महिलाएँ जंगलों की रक्षा की मांग के लिए एकत्रित हुईं।

एनजीटी ने खारिज की थी पर्यावरणीय अनुमति

महाजेंको को तमनार के गारे-पेलमा सेक्टर-2 कोल ब्लॉक का आवंटन मिला था, लेकिन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने इसकी पर्यावरणीय अनुमति खारिज कर दी थी। इसके बावजूद, बिना जनसुनवाई या सर्वे के घरघोड़ा एसडीएम द्वारा कंपनी को पेड़ कटाई की अनुमति दी गई, जो अब विवाद का मुख्य कारण बन गई है।

मिला है सामुदायिक वन अधिकार

ग्राम मुड़ागांव को 29.642 हेक्टेयर क्षेत्र में सामुदायिक वन अधिकार पत्र प्रदान किया गया है, जिससे ग्रामसभा को जंगलों के संरक्षण, प्रबंधन और पुनर्जीवन का अधिकार मिला है। इसके बावजूद, उन्हीं जंगलों की कटाई की अनुमति प्रशासन द्वारा दी जाना ग्रामीणों की नाराजगी का कारण बना।

सभा के अंत में 10 गांवों के ग्रामीणों ने जंगल बचाने के लिए सामूहिक संघर्ष का संकल्प लिया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026