रायगढ़, 26 अगस्त। औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़े चोरी के मामले का भंडाफोड़ करते हुए भूपदेवपुर पुलिस ने विसा पावर प्लांट से लोहा चोरी करने पहुंचे गिरोह को धर दबोचा है। कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो फरार आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। चोरी की वारदात में इस्तेमाल एक हाईड्रा वाहन, एक माजदा वाहन और करीब चार टन लोहा बरामद किया गया है।
ऐसे हुआ खुलासा
25 अगस्त को थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग को सूचना मिली कि ग्राम देवरी स्थित विसा पावर प्लांट में कुछ लोग वाहन लेकर लोहा चोरी करने पहुंचे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सुरक्षागार्ड सुपरवाइजर ने बताया कि आरोपी वाहन में लोहे की चादर लोड कर रहे थे।
घेराबंदी में पुलिस ने मौके से गोपीशंकर साहू और शुभम कर को पकड़ा, जबकि उनके साथी प्रमोद कुमार कौशिक और इमरान मौके से फरार हो गए।
लगातार दबिश, पांच आरोपी गिरफ्तार
सुपरवाइजर शंकर लाल उरांव की शिकायत पर अपराध क्रमांक 111/2025 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस दर्ज कर पूछताछ की गई। आरोपी शुभम कर के बयान पर माजदा वाहन (CG 04 PW 3503) से करीब तीन टन लोहा (कीमत 75 हजार रुपये) बरामद किया गया। वहीं, गोपीशंकर साहू से हाईड्रा वाहन (CG 11 BF 0535) जब्त हुआ। वाहन मालिक भोलेश्याम साहू को भी हिरासत में लिया गया।
इसी दौरान ग्राम डूमरपाली निवासी रविशंकर साहू और मुकेश साहू के खिलाफ भी पावर प्लांट से लोहा चोरी की शिकायत दर्ज हुई। अपराध क्रमांक 112/2025 दर्ज कर दबिश दी गई और दोनों को पकड़ लिया गया। उनके घर से करीब एक टन लोहा (कीमत 25 हजार रुपये) जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
1. शुभम कर (32 वर्ष), जगमल चौक वार्ड 38, बिलासपुर
2. गोपीशंकर साहू (29 वर्ष), संजयग्राम गाड़ामोड़, जांजगीर-चांपा
3. भोलेश्याम साहू (29 वर्ष), ग्राम कोटेतरा, जिला सक्ती
4. रविशंकर साहू (48 वर्ष), ग्राम डूमरपाली
5. मुकेश कुमार साहू (32 वर्ष), ग्राम डूमरपाली
पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपी प्रमोद कौशिक और इमरान की तलाश जारी है।

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र
फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026
11.50 लाख रुपये के सरकारी राशन में गड़बड़ी: दो राशन दुकान संचालकों पर FIR
उचित मूल्य दुकान की जांच में चावल और नमक के स्टॉक में हेराफेरी उजागर होने के बाद खाद्य विभाग ने कराई एफआईआर
अक्टूबर 18, 2026
रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..
खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026
रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल
ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026
आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी
पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026
नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा
युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026
मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल
किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026
रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल
पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026
नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात
दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026