छोड़कर सामग्री पर जाएँ

विश्व दिव्यांगजन दिवस पर जिंदल फाउंडेशन द्वारा विशेष बच्चों के लिए भव्य आयोजन: विशेष बच्चों ने दिखाया आत्मविश्वास और प्रतिभा, ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा

रायगढ़। विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिंदल फाउंडेशन द्वारा जिंदल आशा के विशेष बच्चों के लिए दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष बच्चों की प्रतिभा को उजागर करना और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना था। पहले दिन ओपी जिंदल स्कूल मैदान में आयोजित खेलकूद स्पर्धाओं में विशेष बच्चों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। विभिन्न खेलों में बच्चों की प्रतिभा और जज्बे को देखकर उपस्थितजन लगातार उनकी हौसला-अफज़ाई करते रहे।


दूसरे दिन ओपी जिंदल स्कूल परिसर स्थित ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। मंच पर बच्चों की विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया, और ऑडिटोरियम देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण जिंदल लेडिज क्लब की सदस्यों की भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। क्लब की अध्यक्षा श्रीमती अनिंदिता बंद्योपाध्याय सहित सभी सदस्यों ने मधुर गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया।


जिंदल स्टील लिमिटेड, रायगढ़ के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विशेष बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह इन बच्चों में यह विश्वास जगाए कि वे किसी से कम नहीं, बल्कि उनमें विशेष क्षमताएँ निहित हैं जिन्हें पहचान कर आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने जिंदल फाउंडेशन द्वारा विशेष बच्चों के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की और विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए।


कार्यक्रम में जिंदल आशा केंद्र के प्रशिक्षु बच्चे, उनके परिजन, जिंदल स्टील के अधिकारी-कर्मचारी और जिंदल फाउंडेशन की टीम बड़ी संख्या में उपस्थित रही। जिंदल आशा के माध्यम से फाउंडेशन लगातार विशेष बच्चों के लिए प्रशिक्षण, कौशल विकास और बेहतर जीवनस्तर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर समय-समय पर सराहना होती रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026