छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वीडियो में देखिए नया रायगढ़: एसपी बंगला के सामने नंगी तलवार और हॉकी स्टिक के साथ आधे दर्जन लड़को की फिल्मी स्टाइल में गुंडागर्दी!

रायगढ़। जिले की कोतवाली क्षेत्र में पुलिस गुंडा तत्वों पर कंट्रोल करने में कमजोर दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक हाथ में तलवार और हॉकी स्टिक लिए हुए सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। इस वीडियो में चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब कुछ स्टेशन रोड रायगढ़ एसपी ऑफिस के मात्र 20 कदम की दूरी और मंत्री ओपी चौधरी के कार्यालय से 50 कदम की दूरी पर हुआ है और बगल में कांग्रेस पार्टी का कार्यालय भी है।

यह वीडियो कल शाम 4:30 बजे का है। जहां स्टेशन रोड चालू सड़क पर एक एसपी बांग्ला के पास आधा दर्जन युवक हाथ में हॉकी स्टिक और नंगी तलवार लेकर धमकी चमकी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आने जाने वाले लोग दहशत में सिर्फ देखकर निकल जाना ही उचित समझा रहे थे। उसमें से किसी ने वीडियो बनाकर मीडिया को दिया। पत्रकार विपिन मिश्रा ने इसे अपनी यूट्यूब चैनल पर भी डाला है।

एक सप्ताह के भीतर इसी क्षेत्र में दूसरी घटना है। 10 जून को रात को दो हमलावर एसपी ऑफिस के पीछे सुनसान जगह पर पत्रकार सत्यजीत घोष पर हमला करके भाग जाते हैं। पुलिस केस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में जेल तो भेज दिया मगर उसके अगले हफ्ते ही अब बंगले के ठीक सामने इस तरह की घटना रायगढ़ की कानून व्यवस्था को आईना दिखा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026