छोड़कर सामग्री पर जाएँ

देखें वीडियो: जांजगीर-चाम्पा की पूर्व सांसद कमला देवी पाटले की बहू मंजूषा ने सास के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोली.. बेटा नही दे पाई, इसलिए सात साल से…

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा लोकसभा की पूर्व सांसद कमला देवी पाटले एक बार फिर से पारिवारिक कलह के कारण सुर्खियों में आई है। उनकी सांसदी के समय बहू ने घरेलु हिसा का आरोप लगाए थे। वहीं अब एक बार फिर उनकी छोटी बहू मंजूषा पाटले ने पूर्व सासंद और उनके पूरे परिवार खिलाफ जान से खतरा होने की शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाने पहुँची। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से भी इस बारे में खुल कर बात की।

पुलिस को दिए अपने आवेदन में और मीडिया से मंजूषा ने कहा कि उन्हें जान से मारने का षड्यंत्र करते हुए 6 साल पहले उन्हें जला के करने का प्रयत्न किया गया था। इसके लिए किचन में सिलेंडर को चालू कर छोड़ दिए थे। 2021 के रक्षाबंधन के दिन सास कमला पाटले के उसकाने पर उनके पति प्रदीप पाटले और ससुर इंद्रभूषण ने तलवार से मारने प्रयास किया गया था। जिसमे मंजूषा की भाई और पिता ने उसकी जान बचाई थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद उनके पति ने उनको इतना मारा था कि वह 15 दिन तब बिस्तर से नहीं उठ पाई थी।

मंजूषा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। वह अपने परिवार को बेटा नहीं दे पाई इसलिए उन्हें सालो से प्रताड़ित किया जा रहा है। अभी वह मारुति टाउनशिप चाम्पा में रह रही है।

वहाँ उनके सास के द्वारा रसुख का इस्तेमाल करते हुए उनके घर की बिजली काट दी गई है, उनकी रेकी की जाती है और सीसीटीवी को भी डिसकनेक्ट करने वाली है। उन्हें बदमाश लोगो के माध्यम से भी तंग करा रहे है।

मंजूषा ने मीडिया से कहा कि उनका ससुराल एक रसूखदार परिवार है। जिसमें उनकी सास कमला देवी पूर्व सांसद हैं। उनके पति प्रदीप जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके जेठ अमित पाटले भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी है। उनके नंदोई विद्युत विभाग में सहायक कार्यपालन यंत्री हैं। उन्होंने उनकी बिजली काट दी है। इन सभी लोगों के द्वारा उसे और उसकी बेटियों को जान का खतरा है।जिसके कारण वो और उसकी दोनो बेटियां भयभीत है। उन्हें बिजली पानी जैसे मूलभूत सुविधाए भी छीनी जा रही है। मंजूषा ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है और प्रशासन से मदद ना मिलने की स्थित में इच्छा मृत्यु की मांग की है।

देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026