छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ये कैसा ऑक्सीजोन: बेटे के लिए बाप की बलि! ज़मीन पर पड़ी हैं 20-25 साल पुराने पेड़ों की लाश.. महंगे सागौन को लगाया गया ठिकाने..

रायगढ़। रायगढ़ में कई जगह पर ऑक्सी जोन बन रहा है, अच्छी बात है.. लेकिन नाम अनुरूप इसकी मनसा पर सवाल हैं..?? आज हम बात करें कबीर चौक किसान राइस मिल वाले ऑक्सी जोन की! फिलहाल तो यहां पर ऑक्सीजन देने वाले करीब 20 से 25 साल पुराने पेड़ों को काट दिया गया है। जिसमें कुछ इमारती लकड़ी वाले सागौन के पेड़ जिन्हें आज काटा गया हैं। आज जब हम वहां गए तो इन पेड़ों की लाशे जमीन पर पड़ी हुई दिखाई दी। नीचे तस्वीर में आप देख सकते हैं।

आज काट दिए गए महंगे सागौन पेड़

प्रस्तावित ऑक्सीजन में नक्शे के आधार पर देखा जाए तो यहां नीम पीपल, जामुन,बेल जैसे करीब दर्जन भर प्रजातियों के पेड़ लगाने की बात कही गई है, लेकिन इन प्रजातियों के कुछ पेड़ पहले से भी है, जो करीब 20-25 साल पुराने थे, और आसपास के लोगों को ऑक्सीजन भी दे रहे थे! लोगों ने बताया कि उनमें से कई पेड़ों को पहले भी काट दिया गया है जैसे वहां पर जामुन, नीलगिरी और नीम के पेड़ थे, जो अब दिखाई नहीं देते और आज सागौन को बड़े सलीके से काटा गया है ताकि इसका मार्केट जुगाड़ भी बन सके। यहां बचे कूचे पेड़ों को चिह्नित किया गया है जिनका नंबर आने वाला है!

बेटे के लिए बाप की बलि

अब सवाल यह है की नए पौधे लगाने के लिए 20 साल पुराने पेड़ क्यों काटे जा रहे हैं, बेटे के जनम के लिए बाप की बलि क्यों दी जा रही है..?? इसका दूसरा उपाय भी हो सकता था, अगर यह पेड़ आपके प्रस्तावित कंक्रीट कंस्ट्रक्शन में आड़े आ रहे थे.. तो इन पेड़ों को उखाड़ कर दूसरी जगह भी लगाया जा सकता था, ऐसी मशीने रायगढ़ में उद्योगों के पास हैं, मांग लेते भाई उन पेड़ों को बेमौत मारने की क्या जरूरत थी..?? क्या वो पेड़ ऑक्सीजन नहीं दे रहे थे..?? गजब खेल हो रहा है, पेड़ लगाने के लिए पेड़ काटे जा रहे हैं.. क्योंकि वो कंक्रीट के आड़े आ रहा था!

सबको मालूम है मगर हमको पता नहीं

इस बारे में मीडिया द्वारा जब वन विभाग से पूछा गया क्या उन्हें पेड़ काटने की जानकारी है, तो उन्होंने ऐसे किसी भी जानकारी होने या अनुमति से इनकार किया। वन विभाग द्वारा जब निर्माण एजेंसी रायगढ़ नगर निगम से पूछा गया तो उन्होंने कहा यहां कभी कोई पेड़ कटा नहीं..??

महंगे सागौन को लगाया गया ठिकाने..

मौके पर काम करने वाले से लोगों से पूछा गया, तो बताया कि सागौन पेड़ों को फिल्टर प्लांट ले जाया गया है। मगर 2 घंटे में वह फिल्टर प्लांट पहुंची नहीं.. जबकि नियम के मुताबिक या वन विभाग के काष्ठागार में होनी चहिए, दूसरी किसी जगह होना नियम विरुद्ध है चाहे वह निगम का स्टॉक यार्ड ही क्यों ना हो। क्योंकि यह कीमती लकड़ी है, एक पेड़ कम से कम 50 हजार तो देगा ही.. कही सोचकर तो कोई नहीं ले गया..?? नियम से तो देना तो वन विभाग को था..??

ऊपर सब कुछ देख कर आप समझ गए होंगे कि यहां चल क्या रहा है.. पेड़ लगाने के लिए पेड़ काटे जा रहे हैं, लकड़ी महंगी हुई तो उसका जुगाड़ बैठा रहे हैं..?? प्रेस रिलीज और सोशल मीडिया में देखोगे तो पता चलता है साहब लोग ऑब्जरवेशन कर रहे हैं.. जब हम और आप जा रहे हैं तो कुछ और दिख रहा है..? आगे आगे देखो होता है क्या..

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026