छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कहाँ गई पुलिस और प्रशासन की आचार संहिता? 50 आदमी भी नहीं.. रात 10:50 के बाद भी गांधीगंज में कानफोड़ू म्यूजिक चालू

रायगढ़। कहने को तो रायगढ़ जिले में आचार संहिता लागू है मगर यहां प्रशासन भी आज माथा देखकर तिलक लगा रहा है। मतलब सीधी भाषा मे प्रशासन कार्रवाई करता है कभी गरीब डीजे वालों पर और उसके बाद प्रशासन की प्रेस विज्ञप्ति वाह वाही लूटती है।

अभी फिलहाल गांधीगंज में एक सस्ता आर्केस्ट्रा चल रहा है,जो भजन के नाम पर सिर्फ टॉर्चर ही कर रहा है! ऐसा नहीं है कि एसपी आफिस/बंगले और कलेक्टर बंगले तक जिसकी गूंज नहीं जा रही होगी। मुश्किल से 50 आदमी भी रात के 10:30 बजे यहां नहीं है, भीड़ बनाने के लिए भोजन का प्रबंध भी किया मगर… यहां आचार संहिता लागू नहीं होती..??

रात 10:34 का दृश्य

थोड़ी सी सस्ती लोकप्रियता के लिए इस तरह का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है और भाजपा की सरकार है जो सिर्फ एक आंख से चश्मा देख रही है। शायद यही वजह है कि लोग कानफोड़ू म्यूजिक बर्दाश्त कर रहे हैं! प्रशासन चुपचाप मौन है, यहां कोई कार्रवाई नहीं होगी.. क्योंकि यह करोड़पतियों का मोहल्ला है उद्योगपतियों का मोहल्ला है।

यहां सारे नियम कायदे सब गए भाड़ में! काहे के आचार संहिता! ऐसा नहीं की पुलिस को इसके बारे में पता नहीं है! यहां से चार बार पुलिस का ट्रैफिक वैन जा चुका है और 10:00 के बाद भी सायरन बज रहा है! लेकिन हिम्मत नहीं है कि कोई कानून का पालन करवा सके।

आम नागरिकों से अपील है कि अगले जन्म में आप किसी रिहायशि में ही पैदा हुए वरना.. संविधान के सारे दंडात्मक नियम कार्रवाई आपके ऊपर ही होगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026