छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नए साल की रात पत्नी का मर्डर आशिक पर हमला: मगर बच गया आशिक! कातिल खुद पहुंचा थाने! जुटमिल थाने का मामला

रायगढ़। नए सालकी शुरुआत जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में एक खौफनाक वारदात के साथ हुई। 1 जनवरी 2026 की रात चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके साथ ही अपनी पत्नी के कथित प्रेमी पर भी उसने हमला किया था लेकिन वह बच निकला। घटना के बाद आरोपी पति ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया

इस सनसनीखेज हत्या के मामले में डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि कल देर रात सेतू लाल चौहान (34 साल) नाम का व्यक्ति थाना जूटमिल पहुंचा और उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। शुरुआत में बात पर तुरंत विश्वास न होने पर पुलिस स्टाफ ने उसकी सूचना दर्ज की और उसे साथ लेकर उसके बताए स्थान की ओर रवाना हुए।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस टीम जब सांगी तराई नहर पार पहुंची तो नहर किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव बरामद हुआ। शव के गले पर धारदार हथियार से गहरी चोट के निशान थे और महिला की मौत हो चुकी थी। मौके पर आरोपी सेतू लाल चौहान ने मृत महिला की पहचान अपनी पत्नी निशा चौहान (30 साल) के रूप में की।

पत्नी का दूसरे से अफेयर

हत्या के कारण के संबंध में डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि पूछताछ में सेतू लाल ने स्वीकार किया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी निशा चौहान का मनोज सिंह राजपूत नामक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है। इसी संदेह के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

कथित प्रेमी पर भी हमला

डीएसपी के मुताबिक आरोपी ने यह भी बताया कि वह मनोज सिंह राजपूत की भी हत्या करने की नीयत से उस पर हमला करने गया था, लेकिन मनोज सिंह राजपूत के भाग जाने के कारण वह उसे मार नहीं पाया।

डीएसपी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। कानूनी प्रक्रिया के तहत शव पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी सेतू लाल चौहान को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026