छोड़कर सामग्री पर जाएँ

क्या कांग्रेस तोड़ पाएगी रायगढ़ का चुनावी पैटर्न और टोटका..?

देखा जाए तो रायगढ़ विधानसभा एक सामान्य सीट है या फिर इसे अनारक्षित भी कह सकते हैं। इस बार भाजपा ने यहां से पूर्व IAS ओपी चौधरी को जो पिछड़ा वर्ग से आते हैं, उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां वर्तमान विधायक कांग्रेस से प्रकाश नायक है। जो पिछड़ा वर्ग से आते हैं। पिछड़ा वर्ग होने के साथ-साथ प्रकाश नायक और ओपी चौधरी एक ही अघरिया कम्युनिटी से भी हैं।

अघरिया वर्सेस अघरिया..?

इस बार रायगढ़ में चुनाव अघरिया वर्सेस अघरिया होता दिखाई दे रहा है। क्योंकि कांग्रेसी खेमे से वर्तमान विधायक प्रकाश नायक की टिकट भी कंफर्म मानी जा रही है। रायगढ़ के 2,54000 की जनसंख्या के आंकड़ा को देखा जाए तो रायगढ़ विधानसभा की कुल 4.5% आबादी ही अघरिया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 से 12 हजार की आबादी इस समाज की है। जो फिलहाल नायक और चौधरी खेमों में बढ़ता दिखाई दे रहा हैं। ऐसे में यहां यह देखना लाजमी होगा कि कांग्रेस इस सामान्य सीट से अघरिया वर्सेस अघरिया की जंग करवाएगी या फिर पिछली बार की तरह कुछ नया जातिगत कार्ड खेलेगी। फिलहाल अभी तक तय नहीं है… सस्पेंस बरकरार है…कि कांग्रेस के रायगढ़ विधानसभा से कौन प्रत्याशी होंगे..? मौजूदा हालातो को देखा जाए रायगढ़ विधानसभा का इस बार चुनाव बड़ा मजेदार तो होगा ही पर यह मतदाता के लिए बड़ा रोचक होने वाला हैं।

क्या इस बार टूटेगा टोटका

छत्तीसगढ़ गठन के बाद रायगढ़ विधानसभा मे दोनों ही पार्टियों के लिए एक बहुत बड़ा टोटका है। यहां बड़े-बड़े नेता- मंत्री भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। छत्तीसगढ़ गठन के बाद सिटिंग एमएलए की टिकट रायगढ़ में कभी नहीं काटी गईं है मगर.. सिटिंग एमएलए कभी जीत भी नहीं पाया है चाहे वह मंत्री पद पर भी क्यों ना रहा हो।सबसे पहले कांग्रेस के मंत्री 2003 में कृष्ण कुमार गुप्ता हारे जो सिटिंग एमएलए थे। लिस्ट में इसके बाद भाजपा के विजय अग्रवाल, फिर कांग्रेसी मंत्री स्व. शक्राजित नायक वही उसके बाद भाजपा के स्वर्गीय रोशन लाल का नाम आता है। ऐसे क्या प्रकाश नायक और कांग्रेस मिलकर सिटिंग एमएलए की हार का टोटका तोड़ पाएंगे..??

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026