छोड़कर सामग्री पर जाएँ

घर बैठे ऑनलाइन जॉब के चक्कर में महिला के चले गए साढ़े तीन लाख ! रायगढ़ कोतवाली में मामला दर्ज!

रायगढ़। ऑनलाइन जॉब के चक्कर में ठगी की शिकार हुई महिला द्वारा 03 फरवरी को थाना कोतवाली में आवेदन देकर 3.40 लाख रूपये की ऑनलाइन ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।

रेलवे बंगलापारा की पीड़ित महिला ने बताया कि दिनांक 23.01.2024 को उसके पति के मोबाइल में एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉलर (साइबर ठग) ने बताया कि उनकी एनपी डिजीटल मार्केटिंग कंपनी द्वारा ऑनलाइन टास्क दिया जाता है जिसे लाइक, कमेंट करने पर आपको इंकम होगा। कॉलर ने महिला के पर्सनल नंबर पर वाट्सअप मैसेज के लिंक को ओपन करने बोला जिसमें एक हॉटल का लिंक था। महिला लिंक खोलकर उसे लाइक, कमेंट की। कॉलर द्वारा महिला के यूपीआई आईडी में ऑनलाइन 200 रूपये ट्रांसफर किया।

उसके बाद महिला को टेलीग्राम (मैसेजिंग ऐप) में 20-20 मिनट में अलग- अलग नाम के होटलों को लाइक कमेंट करने का टास्क दिया गया. जिसमें 01 से 18 तक टास्क था। 6 वें टास्क में 1000 से 50,000 रूपये का एक बैलेंस शीट था। 1000 रूपये वाले टास्क में पूरा करने पर 1500 रूपये मिलने का आश्वासन दिया। जिसे पूरा करने पर महिला के अकांउट पर 1500 रूपये आ गये। कई टास्क पूरा करने के बाद महिला को 18 वें टास्क में 7 हजार रूपये जमा करने के लिए बोला गया। महिला रूपये नहीं भेजी।

कॉलर ने बताया कि रूल के मुताबिक जब तक रकम जमा नहीं करोगे आपको आगे का इंकम जमा नहीं होगा। फिर महिला से 35,960 रूपये, 98,800 और 198500 रूपये जमा कराये गये। उसके बाद भी कॉलर बोला कि आपका जमा किया हुआ रकम तभी प्राप्त होगा। जब 3,51,200 रूपए जमा करोगी। तब महिला को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी की जा रही है ।

महिला द्वारा जमा कराये गये ₹3.40 लाख रकम को ठगों द्वारा अलग-अलग खातों में भेजा गया है। महिला की शिकायत पर मोबाइल नंबर 852725XXXX तथा 887393XXXX के विरूद्ध थाना कोतवाली में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026