छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कंपनी के मजदूरों ने बाप-बेटे को गेट बंदकर पीटा: हत्या के प्रयास में पुलिस ने 8 लोगों को भेजा जेल, किरोड़ीमल नगर की वारदात

रायगढ़, 05 जनवरी 2026। किरोड़ीमल नगर (कोतरारोड़ थाना क्षेत्र) में एक पिता-पुत्र के साथ कथित तौर पर गेट बंदकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना वार्ड क्रमांक 09, उच्चभिट्ठी रोड क्षेत्र की है, जहां कल दोपहर गोविंद राम नेताम और उनके पुत्र के साथ आरोपियों द्वारा मारपीट की गई थी।

पुलिस को दी शिकायत में गोविंद राम नेताम (45), निवासी वार्ड क्रमांक 09, ने बताया कि मोहल्ले के पीछे वरुण सिंह के यहां गैलवे कंपनी के लिए दूसरे राज्य से आए मजदूर रह रहे हैं। शिकायत के अनुसार 04 जनवरी की दोपहर उनका बेटा छवि नेताम घबराकर घर आया और बताया कि कुछ युवक उस पर जबरन साथ में काम करने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर गाली-गलौच और मारपीट की गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद वे अपने बेटे के साथ युवकों के रहने वाले स्थान पर समझाने गए, जहां आरोप है कि आरोपियों ने गेट बंद कर दिया और दोनों के साथ हाथ-मुक्कों से हमला किया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बुधमन उरांव ने डंडे से गोविंद राम नेताम के सिर पर वार किया, जिससे सिर फट गया और खून बहने लगा।

पिता-पुत्र किसी तरह मौके से भागकर जान बचाने में सफल रहे।कोतरारोड़ थाना में इस मामले में अपराध क्रमांक 05/2026 दर्ज कर धारा 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में बुधमन उरांव (40), अशोक उरांव (24), कार्तिक उरांव (25), प्रकाश गोप (19), मनोज उरांव (19), मंगलदीप उरांव (26), अरूण करमाली (19) और दीपक उरांव (19) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी वर्तमान में वार्ड क्रमांक 09 किरोड़ीमल नगर में बद्रिकाबाई चंद्रा के किराये के मकान में रह रहे थे और मूल रूप से झारखंड के अलग-अलग जिलों के निवासी हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026