छोड़कर सामग्री पर जाएँ

“पास होना है तो 30 हज़ार या फिर सेक्स ! रेडी हो तो हॉट फोटोज सेंड करो..” बिलासपुर पढ़ने गयी रायगढ़ की लड़की से प्रोफ़ेसर की डिमांड

बिलासपुर। बिलासपुर से एक शर्मशार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है. यहाँ रायगढ़ की रहने वाली एक छात्रा से उसके कॉलेज के प्रोफ़ेसर ने पास करने के नाम पर पैसे या फिर उसके बदले सेक्स की डिमांड की. कॉलेज की छात्रा ने प्रोफेसर पर आरोप लगाते हुए चैट की तस्वीरें पुलिस को दी है। चैट में 30 हजार रुपए की भी डिमांड लिखी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला सकरी थाना इलाके का है। रायगढ़ निवासी 20 वर्षीय छात्रा सकरी में किराए के रूम में रहती है। वह उसलापुर-नेचर सिटी स्थित CG इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा है। उसी ने चैट के आधार पर थाने में शिकायत की.

प्रोफेसर बोला- बॉयफ्रेंड के साथ जो करते हो वो करना पड़ेगा

शिकायत के मुताबिक, प्रोफेसर रवि कुमार ने 20 फरवरी को वॉट्सऐप पर मैसेज किया था। प्रोफेसर ने परीक्षा में पास कराने के लिए पैसों की डिमांड की। उसने मैसेज में कहा कि कॉलेज में पास होना है, तो उन्हें सेट करना जरूरी है। हर सब्जेक्ट के लिए 30 हजार रुपए खर्च करना पड़ेगा। या फिर अपने बॉयफ्रेंड के साथ जो करती हो वो करना पड़ेगा।

व्हाट्सप्प चैट

मोबाइल पर मांगी हॉट तस्वीरें

बातचीत के दौरान छात्रा को अपने चंगुल में फंसाने के लिए प्रोफेसर ने हॉट तस्वीरें भेजने के लिए भी कहा। लिखा कि, अगर तुम समझ गई तो हॉट पिक सेंड करो, तब तो मानूंगा कि तुम रेडी हो। छात्रा ने तस्वीरें भेजने से मना किया, तो प्रोफेसर ने उसे एग्जाम में फेल करने की धमकी भी दी।

व्हाट्सप्प चैट

परिजन को बताई और थाने में की शिकायत

दूसरे दिन छात्रा ने प्रोफेसर की गंदी हरकतों की जानकारी अपने परिजन को दी। जिस पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत करने कहा। छात्रा ने थाने पहुंचकर बतौर सबूत पुलिस को मोबाइल चैट भी दिखाया। अब पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर रवि कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्रबंधन को थी जानकारी, फिर भी नहीं लिया एक्शन

छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल और प्रबंधन को आरोपी प्रोफेसर की हरकतों की पूरी जानकारी थी। उन्हें पता था कि प्रोफेसर रवि कुमार सभी स्टूडेंट्स से पैसे की डिमांड करता है और छात्राओं से अश्लील हरकतें करता है। इसके बाद भी कॉलेज प्रबंधन ने कोई एक्शन नहीं लिया। अब पुलिस इस दिशा में भी मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी मिनकेतन को किया गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी, पहले पकड़ी गई महिला आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
अक्टूबर 15, 2026

रायगढ़ में 72 हजार वोटरों के नाम कटे: क्या ये सिर्फ लिस्ट की सफाई है या चुनाव हारने-जिताने का नया खेल?

2018 और 2023 के चुनावी मार्जिन का चौंकाने वाला विश्लेषण; लैलूंगा-धरमजयगढ़ में पलटा जा सकता है खेल, खरसिया और रायगढ़ में भी भारी उलटफेर के संकेत।
अक्टूबर 15, 2026