छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लड़की के अपरहण मामले में युवक गिरफ्तार! लड़की के बयान के बाद लगा पोस्को और बलात्कार का चार्ज!

रायगढ़। रायगढ़ में नाबालिग लड़की की गुमशुदगी के मामले में जूटमिल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसने बालिका को अपहरण करके उससे शारीरिक संबंध स्थापित किए थे। अब उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस मामले में रायगढ़ पुलिस ने बतया कि जूटमिल पुलिस ने एक महीने पहले थाना क्षेत्र से लापता हुई बालिका को काफी प्रयास के बाद ढूंढ निकाला। ग्राम टारपाली में रहने वाले २० वर्षीय संजय ओग्रे, जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है, जो लगातार एक नाबालिग को लेकर स्थान बदल रहा था।

19 मार्च को बालिका की मां ने थाना जूटमिल में आवेदन देकर बताया कि उसकी लड़की गुम हो गई है. उन्होंने बताया कि लड़की 13 मार्च को उसके नाना के घर रायगढ़ आई थी, लेकिन बिना बताये कहीं चली गई, जिसका कोई पता नहीं चला। थाना जूटमिल में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अधिनियम 145/2024, धारा 363 आईपीसी के तहत अपराध कायम किया गया।

गुम बालिका की पतासाजी के दौरान बालिका और आरोपी युवक संजय ओग्रे के संपर्क में होने की सूचना मिली थी, जो लगातार बदलते रहते थे. पतासाजी के लिए थाना प्रभारी ने मुखबीर लगाकर रखा था। आज थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज और कर्मचारियों मुखबिर ने बताया कि बालिका को ग्राम टारपाली में संदेही संजय ओग्रे के साथ देखा गया है। जहां से बालिका और आरोपी संजय ओग्रे को लाया गया।

महिला पुलिस अधिकारी को बालिका ने बताया कि वह संजय ओग्रे से पहले से जानती थी। 13 मार्च को संजय ने मोटरसाइकिल पर इसे लेने आया और शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया।

बालिका के कथन, मेडिकल पश्चात प्रकरण में धारा 366, 376 आईपीसी और 4, 6 पॉक्सो एक्ट विस्तारित कर आरोपी संजय ओग्रे पिता हरिश्चंद्र ओग्रे उम्र 20 साल निवासी टारपाली वार्ड क्रमांक 11 थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

बालिका एवं आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिदार एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026