छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

रायगढ़। प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश पाण्डेय ने राज्य की नई औद्योगिक नीति (2024-30) के क्रियान्वयन पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि यह नीति सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है और रायगढ़ के स्थानीय युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर धोखा किया जा रहा है।

एक प्रेस बयान में राकेश पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी नई औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत निवेश के बजाय रोजगार सृजन पर सब्सिडी देने का दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत भले अच्छी हो, लेकिन जमीन पर इस नीति का क्रियान्वयन नजर नहीं आ रहा है।

स्थानीय युवाओं को बड़े पदों से दूर रखने और कम मजदूरी का आरोप

युवा कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि औद्योगिक नीति में 90 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने के नाम पर अधिकतर संयंत्र बाहरी लोगों की भर्ती कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जिन कर्मियों को स्थानीय बताया जा रहा है, वे क्षेत्र के मूल निवासी नहीं हैं और उनके पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र तक उपलब्ध नहीं है।

पाण्डेय के अनुसार, स्थानीय युवाओं को सिर्फ हेल्पर, सुपरवाइजर या मजदूरी जैसे अकुशल पदों पर रखा जा रहा है और उसमें भी महज 50 प्रतिशत काम ही मिल पा रहा है। वहीं एचआर और जीएम जैसे वरिष्ठ पदों पर बाहरी लोग पदस्थ हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उद्योगों में श्रमिकों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है और महिला श्रमिकों को विशेष रूप से इस अधिकार से वंचित रखा जा रहा है, जबकि धूल, प्रदूषण और सड़क दुर्घटनाओं की मार स्थानीय नागरिकों को झेलनी पड़ रही है।

पारदर्शी पोर्टल और सब्सिडी वसूली की मांग

युवा कांग्रेस ने राज्य सरकार से मांग की है कि एक पारदर्शी पोर्टल बनाया जाए। इसके जरिए यह सार्वजनिक किया जाए कि किस उद्योग में कितने स्थानीय और कितने बाहरी लोग कार्यरत हैं तथा वे किन पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही संगठन ने पूरे मामले की जांच कराने की भी मांग उठाई है।

राकेश पाण्डेय ने कहा कि जो उद्योग इस नीति के तहत स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, उन्हें दी गई सब्सिडी और स्टांप शुल्क की छूट ब्याज सहित वापस ली जाए। उन्होंने जोर दिया कि जनता के पैसों से मिलने वाली करोड़ों रुपये की सब्सिडी का दुरुपयोग तत्काल बंद होना चाहिए और केवल बयानबाजी के बजाय नीति को जमीन पर उतारने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी मिनकेतन को किया गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी, पहले पकड़ी गई महिला आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
अक्टूबर 15, 2026

रायगढ़ में 72 हजार वोटरों के नाम कटे: क्या ये सिर्फ लिस्ट की सफाई है या चुनाव हारने-जिताने का नया खेल?

2018 और 2023 के चुनावी मार्जिन का चौंकाने वाला विश्लेषण; लैलूंगा-धरमजयगढ़ में पलटा जा सकता है खेल, खरसिया और रायगढ़ में भी भारी उलटफेर के संकेत।
अक्टूबर 15, 2026

रायगढ़ में मारपीट को लूटपाट बताकर दर्ज कराई थी झूठी रिपोर्ट: एसपी बोले, झूठी शिकायत करने वालों पर होगी कार्रवाई

पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों पर लगाया था नकदी और सोने की चेन छीनने का आरोप, शिकायतकर्ता ने शपथ पत्र देकर कबूला सच
अक्टूबर 14, 2026