छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ज़मीन के लिए खून: बाप बेटे ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट.. जानिये पूरा मामला

रायगढ़, 20 जून। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम केशला में एक अधेड़ ग्रामीण की हत्या के पीछे जमीन विवाद की रंजिश सामने आई है। पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए गांव के ही पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

घटना की जानकारी

17 जून 2025 की सुबह लैलूंगा थाना को सूचना मिली कि ग्राम केशला के भैंसामुड़ा खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। थाना प्रभारी इगेश्वर यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां खेत में खून से लथपथ शव मिला।

मृतक की पहचान 48 वर्षीय बजरंग दास महंत के रूप में हुई। शव पर धारदार हथियार और लकड़ी से किए गए गंभीर वार के कई निशान थे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हुआ, जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 170/2025, धारा 101(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आई पारिवारिक रंजिश

तफ्तीश के दौरान मृतक के परिजनों और गांव के अन्य लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस को पता चला कि मृतक बजरंग दास और गांव के ही अर्जुन दास महंत के बीच एक वर्ष से खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यह झगड़ा कई बार पंचायत में भी उठा था लेकिन समाधान नहीं हुआ।

पुलिस को मिले प्रत्यक्षदर्शी संकेतों और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर शक की सुई अर्जुन दास महंत और उसके पुत्र राजकुमार महंत की ओर गई।

घात लगाकर की गई थी हत्या

जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि घटना वाले दिन बजरंग दास अपने खेत पर कांवर, टांगी और पानी की बोतल लेकर गया था। तभी पहले से घात लगाए बैठे अर्जुन दास और उसका बेटा राजकुमार वहां पहुंचे और जमीन विवाद को लेकर उसकी बहस करने लगे।

बहस ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। राजकुमार और अर्जुन दास ने मिलकर पहले बजरंग दास को टांगी से मारा और फिर लकड़ी से उसके शरीर पर कई वार किए। गंभीर चोटों की वजह से बजरंग दास की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने घटनास्थल पर उसे मृत छोड़कर भागने की कोशिश की।

आरोपियों की गिरफ्तारी

लैलूंगा पुलिस ने साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर 18 जून को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 19 जून को उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026