छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया परासकोल हत्याकांड पर घिरी रायगढ़ पुलिस : ‘कातिल कोई और, पीटा निर्दोष को’… बना दिया अपाहिज! कांग्रेस बनाएगी जांच टीम!

रायगढ़। खरसिया के परासकोल मर्डर केस में पुलिसिया पूछताछ के दौरान एक ग्रामीण (रमेश चौहान) के लकवाग्रस्त होने का मामला अब पूरी तरह से राजनीतिक तूल पकड़ चुका है। जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस की कार्यप्रणाली और भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

हाईलाइट्स

  • परासकोल में पुलिसिया कड़ाई वाली पूछताछ के बाद ग्रामीण के लकवाग्रस्त होने पर कांग्रेस ने खोला पुलिस के खिलाफ मोर्चा
  • नगेंद्र नेगी और तारेंद्र डनसेना ने सरकार को घेरा, होली के बाद बनाएंगे स्वतंत्र जांच टीम
  • कांग्रेस का सवाल: जब कातिल कोई और था तो निर्दोष ग्रामीण को बेरहमी से क्यों पीटा गया?
  • दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल FIR दर्ज करने और पीड़ित के इलाज का खर्च उठाने की मांग

‘कातिल कोई और, तो पीटा किसे?’

​खरसिया पुलिस द्वारा परासकोल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने और 20 वर्षीय असली आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार करने के बाद अब विपक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) नगेंद्र नेगी और प्रवक्ता तारेंद्र डनसेना ने संयुक्त बयान जारी कर पुलिस पर वर्दी के खुले दुरुपयोग का आरोप लगाया है। कांग्रेस का सीधा सवाल है कि महज 3000 रुपए के विवाद में जब हत्या किसी और ने की, तो पुलिस ने रमेश चौहान नाम के निर्दोष ग्रामीण को अपाहिज क्यों बना दिया?

होली के बाद कांग्रेस बनाएगी स्वतंत्र जांच टीम

​कांग्रेस नेताओं का कहना है कि रमेश सुबह बिल्कुल स्वस्थ हालत में थाने गया था। सीटी स्कैन में उसके सिर में खून का थक्का (Blood Clot) जमना पुलिसिया टॉर्चर का साफ प्रमाण है। पुलिस द्वारा पीड़ित को महज ‘आदतन शराबी’ बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश को कांग्रेस ने शर्मनाक बताया है।

​इस घटना की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस ने ऐलान किया है कि होली पर्व के तुरंत बाद पार्टी की तरफ से एक ‘स्वतंत्र जांच टीम’ गठित की जाएगी। यह टीम पीड़ित परिवार से मिलकर वस्तुस्थिति जानेगी और अपनी रिपोर्ट जनता के सामने रखेगी।

दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

​कांग्रेस ने प्रशासन पर तंज कसते हुए कहा कि एसडीएम द्वारा पीड़ित परिवार को अस्पताल में 5000 रुपए की फौरी मदद देना, इस बात की परोक्ष स्वीकारोक्ति है कि युवक के साथ अन्याय हुआ है।

पार्टी ने प्रदेश सरकार से स्पष्ट मांग की है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच हो, दोषी पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उन पर एफआईआर दर्ज की जाए और रायपुर में जिंदगी की जंग लड़ रहे पीड़ित के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाए।

संबंधित खबर

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026