छोड़कर सामग्री पर जाएँ

विवादित गार्डन या ऑक्सीजोन: कांग्रेस के हंगामे के बाद बचे कूचे पेड़ों को भी काट डाला! किसने चुनी यह जगह..? किसका फायदा..? पढ़िए डिटेल रिपोर्ट, देखें वीडियो

रायगढ़। नगर निगम द्वारा शहर में ऑक्सीजोन के नाम पर गार्डन बनाए जा रहे हैं। जिसमें कैंटीन के साथ कुछ व्यावसायिक गतिविधियां भी शामिल है। हाल ही में जूटमिल क्षेत्र के अंतर्गत किसान राइस मिल ऑक्सीजोन काफी चर्चा में रहा था। वजह थी यहां करीब पर 15 से 20 साल पुराने दो दर्जन से अधिक हवादार पेड़ों को काट दिया गया। जिसमें कुछ इमारती पेड़ों के साथ नीम, जामुन, सागौन जैसे कई अन्य प्रजातियों के वृक्ष थे और मजे की बात है कि इन्हीं वृक्षों को लगाने की बात ऑक्सीजन के प्रोजेक्ट में की गई है। क्या यह पेड़ ऑक्सीजन के बजाय कार्बन मोनोऑक्साइड दे रहे थे, जो इन्हें इस तरह की सजा दी गई!

Video: पेड़ों की लाश

वन विभाग और निगम का याराना

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन पेड़ों को काटने के लिए कोई भी वैधानिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। मामला तब चर्चा में आया, जब अन्य पेड़ों के साथ सागौन का पेड़ काटा गया और लोगों ने इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारी से लेकर निगम कमिश्नर तक की। यह पेड़ महंगा होने के कारण इसे चुपके से काटकर कहीं खपाने की तैयारी हो रही थी। RIG24 और अन्य मीडिया में खबर चलने के बाद आनंद फानन में छुपे हुए सागौन के पेड़ को काटकर वन विभाग को दिया गया। वन विभाग ने भी नियम अनुरूप कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं की। खानापूर्ति कर मामले को दबा दिया गया। यही काम कोई आम आदमी करता तो शायद उसे जेल की हवा खानी पड़ती। मगर यहां वन विभाग व निगम का याराना था..इसलिए कुछ नहीं हुआ!

Video: वन विभाग द्वारा छुपे हुए सागौन को जप्त किया गया

प्रशासन का भी भरपूर साथ

पेड़ काटने के करीब चार-पांच दिन बाद जिला कांग्रेस ने इसको लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और एसडीएम से पेड़ काटे जाने की जानकारी मांगी और कार्रवाई के विषय में पत्र लिखा गया। प्रशासन हरकत में आया और अगले दिन बचे कूचे पेड़ों को भी अगले दिन वहां से काट दिया गया। उसी तर्ज पर.. ‘ना रहेगा बांस ना बजे की बांसुरी!’

इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि रायगढ़ एसडीएम के द्वारा जिला कांग्रेस को कार्रवाई की किसी प्रकार की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

आज तक लगभग 90% पेड़ों को काटकर खपा दिया गया है। पेड़ों को काटने के लिए कोई प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। ऑक्सीजन देने के नाम पर ऑक्सीजन देने वाले ही दर्जनों पेड़ों को काट दिया गया, कल इनको लाखों में खरीद लगाया जाएगा।

इस जगह को ही क्यों चुना.. किसका फायदा..?

ऐसे में सवाल उठना जायज है कि अगर शहर सरकार की मंशा गार्डन बनाने की ही थी, तो शहर में कई जगह है! खास करके इस जगह को चुनना..? जहां पहले से ही दर्जनों हवादार वृक्ष हैं..?? यह लॉजिक किसी के समझ में नहीं आ रहा! इसके पीछे किसका फायदा है ?  आने वाले समय में पता चल जाएगा..??

सूत्र भी बताते हैं कि जब निगम में कांग्रेस सत्ता में थी, निगम एमआईसी की मीटिंग में भी इस जगह लेकर विरोध हुआ था। फिर आधी रात को बंद कमरे में किसने अप्रूवल दिया..?? यह भी जांच का विषय है। आज नहीं तो कल पता चल जाएगा! फिलहाल तो वहां आसपास के रहवासियों को ऑक्सीजन का नुकसान हुआ तो है… फिलहाल आज की बात यहीं समाप्त करते हैं! नीचे तस्वीर में देखिए पहले क्या था और क्या हो गया..?

कुछ माह पहले इसी जगह किसान राइस मिल की सेटेलाइट तस्वीर, जिसमें हरियाली साफ दिख रही है।

संबंधित पिछली खबर

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026