छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में फिर जमीन छिनने का खौफ: वीजा स्टील के धोखे के बाद अब सिंघल स्टील का ‘ग्रीनफील्ड’ मुखौटा, आर-पार की लड़ाई शुरू

रायगढ़। उद्योगों के नाम पर जमीन का धोखा और भीषण प्रदूषण की मार झेल रहे रायगढ़ के पूर्वांचल पर एक बार फिर ग्रहण लगने वाला है। ग्राम पतरापाली (पूर्व), कोतरलिया और सियारपाली के ग्रामीण अब किसी भी कीमत पर अपनी बची-खुची उपजाऊ जमीनें छिनने देने के मूड में नहीं हैं।  ‘सिंघल स्टील प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा इस इलाके में प्रस्तावित 17 लाख टन (1.7 MTPA) के ‘ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट’ के जनसुनवाई खिलाफ जमीनी स्तर पर बगावत तेज हो गई है।

खेतों, खलिहानों और तालाबों पर जमी काली धूल की परत और पाताल जाता भूजल स्तर ग्रामीणों के लिए पहले से ही नासूर बन चुका है। रही बात उद्योग के नाम पर दिखाए जाने वाले सुनहरे सपनों और उज्ज्वल भविष्य की… तो इस मामले में वे लोग 20 साल पहले ही बहुत बड़ा धोखा खा चुके हैं! प्रदूषण के हालात इतने बदतर हैं कि आज किसानों को उनकी उपज और सब्जियों का सही बाजार भाव तक नहीं मिल पाता।

20 साल पुराना धोखा

इस पूरे विरोध की जड़ में 2005 का वही धोखा है, जिसे इस इलाके के किसान आज तक भूल नहीं पाए हैं। साल 2005-06 में VISA Steel (वीजा स्टील) ने इन्हीं गांवों के किसानों को विकास, रोजगार और खुशहाली के बड़े-बड़े सपने दिखाए थे। किसानों ने अपनी पुश्तैनी उपजाऊ जमीनें कंपनी के हवाले कर दी थीं। जमीन का अधिग्रहण तो हुआ, लेकिन 20 साल बीत जाने के बाद भी वहां कोई प्लांट धरातल पर नहीं उतर सका। अपनी आजीविका चलाने और जमीन को छुड़ाने के लिए वे आज भी कचहरी के चक्कर काट रहे हैं।

पुराने घाव पर नमक छिड़कने के लिए अब सिंघल स्टील ‘ग्रीनफील्ड’ प्लांट

उसी पुराने घाव पर नमक छिड़कने के लिए अब सिंघल स्टील ‘ग्रीनफील्ड’ प्लांट का मुखौटा पहनकर आ गई है। ‘ग्रीनफील्ड’ यानी बिल्कुल खाली और नई जमीन पर प्रोजेक्ट लगाना। किसानों का सीधा आरोप है कि यह कोई विकास नहीं, बल्कि जमीनों की ‘कॉर्पोरेट लूट’ का दूसरा अध्याय है।

कुछ भी हो नहीं देंगे जमीन, नहीं लगने देंगे प्लांट

ग्राउंड जीरो पर ग्रामीणों ने RIG24 को दो टूक बताया कि वे अब दूसरी बार ठगे जाने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं! जिस कंपनी को अपने तराईमाल प्लांट के लिए NGT से कड़ी फटकार मिल चुकी हो और जिस पर हाल ही में रायगढ़ लेबर कमिश्नर (Labour Commissioner) जुर्माना लगा चुके हों, ऐसी दागदार कंपनी के वादों पर भरोसा कर उसे इस इलाके की हवा और पानी में जहर घोलने की इजाजत कतई नहीं दी जाएगी। ग्रामीणों ने हुंकार भरते हुए कहा.. “चाहे इसके लिए कितनी भी बड़ी लड़ाई क्यों न लड़नी पड़े! हम यहां अब कोई और प्लांट नहीं लगने देंगे!”

संबंधित खबर

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026